IPS जीपी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में 5 करोड़ से अधिक की चल-अचल सम्पत्तियों का हुआ खुलासा,

रायपुर। आईपीएस अफसर जीपी सिंह के कई ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की विभिन्न टीमों द्वारा छापामार एवं तलाशी कार्यवाही आज भी निरंतर जारी है। अब तक मिले दस्तावेजों, तथ्यों व अन्य साक्ष्यों के अवलोकन से निम्न तथ्य प्रकट हुए हैं: गुरजिंदर पाल सिंह, उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र के नाम पर 75 से भी अधिक बीमा संबंधी दस्तावेज मिले हैं, जिनमें प्रीमियम के रूप में लाखों रूपये भुगतान किया जाना ज्ञात हुआ है। एक से अधिक एफयूएफ एकाउंट बनाये गये हैं जिनके आय एवं व्यय की गणना अभी की जा रही है। इसी तरह बैंकों एवं डाकघरों में कई खातों की जानकारी मिली है, जिसकी गणना की जा रही है। अब तक की जांच में 35 अवसरों पर शेयर एवं म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश किया गया है। अब तक की गणना में 1.5 करोड़ से अधिक रकम शेयर एवं म्युचुअल फंड में निवेश किये जाने की जानकारी मिली है। गणना निरंतर जारी है। अब तक की जांच में पोस्ट ऑफिस में विभिन्न सावधि जमा के कई खाते पाये गये हैं। गणना की प्रकिया निरन्तर जारी है। आकड़ों में और वृद्धि की सम्भावना है। अब तक की जांच में परिजनों के नाम पर हाइवा, जेसीबी, कांकीट मिक्सचर वाहन मशीन लगभग 75 लाख की जानकारी मिली है, जो परिजनों के नाम पर खरीदी गई अब तक की जांच में जमीन, मकान व फ्लैट में राज्य एवं राज्य के बाहर बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है। जिसका आकलन किया जा रहा है।
अब तक की जांच में कई बहुराज्यीय कंपनियों से परिजनों के बैंक खातों में 1 करोड़ से अधिक की जमा होने का पता चला है। अग्रिम जांच पर यह रकम और बढ़ने की संभावना है। इस प्रकार अब तक की जांच में कुल 5 करोड़ से अधिक की चल-अचल सम्पत्तियों का पता लगाया गया है। जांच के तारतम्य में आज भी प्राप्त दस्तावेजों एवं जानकारियों के आधार पर अनेक व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके कथन लिये गये हैं, जिससे और नये तथ्य प्रकट होने के सम्भावना है। जांच दल को निवास स्थान पर लगे सीसीटीवी के डीवीआर का अब तक पता नहीं चला है, जिसकी निरन्तर खोज जारी है। तलाशी कार्यवाही निरन्तर जारी है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




