क्वांटीफायबल डाटा आयोग के द्वारा समीक्षा बैठक 22 सितम्बर को

रायगढ़, 17 सितम्बर2021/ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वेक्षण के संबंध में क्वांटीफायबल डाटा आयोग के द्वारा 22 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के के साथ बैठक आहूत की गई है।




