धरती माँ का वंदन प्रकृति का अभिनंदन है वृक्षारोपण-युवा समाजसेवी संदीप वर्मा”


आयुर्वेद ग्राम-मोहरा(बलौदाबाजार) में अखंड भारत संकल्प दिवस पे छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के युवा व बाल कार्यकर्ताओं के द्वारा अम्हा तालाब पार में बड़ व पीपल पौधों का रोपण किया गया व संकल्प लिया गया कि हम सभी भारतीय एक दिन अपने परिश्रम से भारत माता को पुनः विश्व गुरु के सिंहासन में बिठाकर भारत को पुनः अखंड बनाएंगे।
जिसमे विशेष रूप से युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने उपस्थिति देकर कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण जइसे नेक कार्य करने के लिए धन्यवाद देकर ऐसे ही रचनात्मक कार्यो को निरंतर छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के माध्यम से गति देने को कहकर वृक्षारोपण को धरती माँ का वंदन प्रकृति का अभिनंदन है ऐसा बताया वर्तमान समय मे पर्यावरण संतुलन के लिए सभी को वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है जिससे कोरोना जइसे वैश्विक महामारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
गौरीशंकर साहू ने 2019 में तालाब पार में ही 01 बड़ 01 पीपल लगाए है जो वर्तमान में पेड़ का रूप धारण कर चुके है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला सह संयोजक भौमिक वर्मा,उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा,गौरीशंकर साहू,शिवकुमार साहू,डागेन्द्र वर्मा,पीयूष वर्मा,आयुष वर्मा,आलोक कन्नौजे,सागर कन्नौजे, सौर्य वर्मा,उत्तम वर्मा,देवेश वर्मा,बबलू वर्मा,अंशु वर्मा,इंद्रजीत यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button