रायपुर… स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम मे शामिल होने वाले मंत्री व संसदीय सचिव की सूची जारी की गई है।

रायपुर// स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम मे शामिल होने वाले मंत्री व संसदीय सचिव की सूची जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए इस सूची में प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का नाम दर्शाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, मंत्री टीएस सिंहदेव कबीरधाम, मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, मंत्री रविन्द्र चौबे रायगढ़, मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार, मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, मंत्री प्रेमसाय टेकाम कोरबा, मंत्री गुरु रुद्र मुंगेली, मंत्री जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर, मंत्री शिवकुमार डहरिया सरगुजा, मंत्री कवासी लखमा बस्तर, मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरिया, सहित अन्य जिलों में संसदीय सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बस्तर से पवन नाग की खास रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button