जनता है त्रस्त विधुत विभाग मस्त
टिंकु देवांगन

डोंगरगांव – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के शहर अध्यक्ष टिंकु देवांगन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीते दिनों प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिजली विभाग की मनमानी से उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग के अधिकारियों से मिलकर बार-बार लाईट गोल होने का कारण जाना व व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान में जू नहीं रेंगी और उनकी मनमानी बदस्तूर जारी है। श्री देवांगन ने कहा कि विद्युत विभाग की यदि इसी तरह विद्युत मनमानी चलती रही तो जनता कांग्रेस को सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और घेराव व उग्र आंदोलन जैसे कार्यक्रम करने पड़ेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी आज किसानों को धन बोआई करना है और साथ में कई किसानों को रोपा का कार्य करना है पर जो लापरवाही विद्युत विभाग कर रही है वो चिंता का विषय है आए दिन विद्युत विभाग अपनी मनमानी करती है जो किसानों को विवश कर दिया है कि किसान सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़े और हमारी पार्टी किसान हितैसी है और सदैव किसान की हक की लड़ाई कदम से कदम मिलाकर लड़ेगी छत्तीसगढ़ के मुखिया ही ऊर्जा मंत्री है और वो अपनी मनमानी बंद करे
अगर किसान हित में विद्युत विभाग कार्य नहीं करती तो छत्तीसगढ़ के किसान आने वाले समय में भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके गी
राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…..
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




