अचानक नदी में आई बाढ़ में फंसे पर्यटक, रस्सी से किया गया रेस्क्यू, बाल-बाल बची जान


पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फंस गए। बोड़ला ब्लाक के ग्राम बैरख में है, जहां पहाड़ों के बीच लगभग 90 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।
कवर्धा. कबीरधाम जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा में रविवार को पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फंस गए। बोड़ला ब्लाक के ग्राम बैरख में है, जहां पहाड़ों के बीच लगभग 90 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे तभी अचानक से नदी में बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना अधिक था कि जो जहां था वही फंस गया। फंसे लोगों में महिलाए और बच्चे भी शामिल थे। लोगों को लगा कुछ देर में पानी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 से 5 घंटे तक नदी में बाढ़ की स्तिथि रही।इस बीच कुछ लोगो ने गाड़ी में रखे रस्सी के सहारे नदी पार करने की भी कोशिश की लेकिन सफल नही हो पाए। आश्चर्य की बात रही कि 5 घण्टे तक लोग फंसे रहे लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी।प्रशासन द्वारा हर बार सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा जरूर करता है, लेकिन स्तिथि हमेशा विपरीत रहती है। अच्छी बात रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि नही हुई। वही रानी दहरा परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए लोगों ने आज वीडियो वायरल किया। तब मामले की जनाकारी लोगों को लगी।
रिपोर्ट- नरेंद्र वर्मा, कबीरधाम
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




