ख़रोरा में हुए मारपीट मामले में फ़रार तीन आरोपी मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले से पकड़ाए

थाना ख़रोरा, अपराध क्रमांक २८४/२१ धारा २९४, ३२३, ३२७, ४५२, ५०६(ब), १४७, १४८ भादवी
दिनांक ०४/०७/२१ को ख़रोरा के वार्ड क्रमांक ०७ में जा कर आरोपी राजा डहरिया, ताराचंद उर्फ़ गड्ढा, गोपाल शर्मा, शाहिद उर्फ़ सिकंदर व अन्य द्वारा मोहनीश देवांगन आयु २१ वर्ष से पैसे की माँग कर मारपीट किए, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर दुकान में घुसकर प्रार्थी व उसके छोटे भई को लाठी, छड़, हॉकी से हमला कर फ़रार हो गये। सूचना मिलने पर ख़रोरा पुलिस द्वारा अपराध पंजिबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी परंतु आरोपी लगातार छिपने का स्थान बदलते रहे। उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री तारकेश्वर पटेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( विधानसभा अनुविभाग) श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खरोरा की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के छिपने के समस्त सम्भावित स्थानों पर छापेमारी प्रारम्भ की गयी। मामले संलिप्त तीन आरोपियों १. ताराचंद उर्फ़ गड्ढा पिता अलखराम यादव आयु २५ वर्ष निवासी ख़रोरा २. गोपाल शर्मा पिता पुरुषोत्तम शर्मा आयु २६ वर्ष निवासी ख़रोरा व ३. शाहिद उर्फ़ सिकंदर खान पिता इंतीयाज खान आयु ३८ वर्ष निवासी ख़रोरा को मध्य प्रदेश के मण्डला ज़िले के ग्राम बिछिया से पकड़ा गया। मामले में दो अन्य आरोपी फ़रार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आज गिरफ़्तार तीन आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट……



