आबकारी विभाग ने किराना दुकान से जब्त की 15 बोतल बियर और 52 पव्वा विदेशी शराब

कलेक्टर बस्तर रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आज राजनगर निवासी मीनू बिसाई के किराना दुकान की तलाशी लिए जाने पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी गई।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह वृत नगरनार एवम स्टाफ द्वारा नगरनार थाना क्षेत्रांतर्गत राजनगर निवासी मीनू बिसाई की दुकान पर की गई तलाशी में ओड़ीसा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 15 बोतल बियर और मध्यप्रदेश निर्मित 52 पव्वा गोवा ब्रांड की शराब पकड़ी गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),36 एवं 59(क) के तहत मामला पंजिबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है

बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button