लोधी भवन में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रथम सत्र चला।

विधानसभा 2023 के तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : विष्णु लोधी

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी की नेतृत्व एवं प्रशिक्षण प्रमुख भगत सोनी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। विष्णु लोधी ने कहा कि इस राज्य सरकार की अधुरे वादे को जन-जन तक पहुंचाने का काम जिला जनता कांग्रेस के व्दारा की जाएगी। विष्णु लोधी ने कहा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में चुनौतियाें से निपटने के लिए जिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण पर लगा दिये हैं। विष्णु लोधी ने कहा सरकार के ढाई साल पूरा होने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) हमलावर की पृष्ठभूमि में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपने पदाधिकारियों को अपडेट करने के लिए राज्य का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर है , जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थल मां बमलेश्वरी की पावन धरा डोगरगढ़ से , शुभारंभ की गई इसके कई मैंने है। प्रशिक्षण के पहले दिन 50-50 मिनट के चार सत्र बनाए गए हैं। इसमें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उद्देश्य , विचारधारा, अजीत जोगी के सपने, छत्तीसगढ़ की मौजूदा चुनौतियों और राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की अब तक की नाकामी और योजनाओं पर चर्चा की जानी है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी प्रदेश सरकार की नाकामियों में खुद एक व्याख्यान देंगे।

इस प्रशिक्षण सत्र के लिए भगत सोनी प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे हैं उन्होंने कहा, इस प्रशिक्षण शिविर को बूथ लेवल तक लेकर जाना है।
प्रशिक्षण लेने वालों में प्रमुख रूप से
जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी, नवीन अग्रवाल, पीयूष दुबे, मीना राम वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, शेख जफर अली, भगवती वर्मा, विश्राम वर्मा, पारस टाडेकर, अशरफ अली, धनुष वर्मा, दीपक यादव, दीपक महोबिया, बंछोर कवर, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
विष्णु लोधी
जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जिला राजनांदगांव
मानसिंग की रिपोर्ट राजनांदगांव…..