*-संस्कारयुक्त शिक्षा से सर्वांगीण विकास संभव -अनिता योगेंद्र शर्मा

खरोरा-समीपस्थ ग्राम पंचायत रायखेड़ा के तत्वावधान में लोकार्पण भूमिपूजन ,वृक्षारोपण एवं शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया ।
माँ हंसवाहिनी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूजा अर्चना कर प्रीति बंजारी के सरस्वती वंदना ,राजगीत अरपा पैरी के धार से क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य, सरपंच सुखबती कुर्रे की अध्यक्षता, जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक,जिला पंचायत रायपुर के सभापति किसान नेता राजू शर्मा,सभापति जनपद पंचायत सरजा ठाकुर राम वर्मा,पूर्व मंडी एवं नगर पालिका तिल्दा नेवरा अध्यक्ष डोगेन्द्र नायक,डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी,वि.खं.शि.अधि.बी एल देवांगन,ग्रामसभा अध्यक्ष झाड़ू राम वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद सदस्य संतोष कुर्रे ने अभिनंदन उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए विधायक की अनुशंसा से स्वीकृत कार्यों के लिए आभार जताया ।

उपसरपंच बद्री प्रसाद वर्मा,सचिव धनेश वर्मा,शरदचंद्र यदु,राजेन्द्र तुरकाने,तामेश्वर वर्मा,लता वर्मा,शकुन वर्मा,अनुसूइया मानिकपुरी, चुन्नू निषाद,मीना नायक,निर्मला वर्मा,कुशल मानिकपुरी, घनश्याम धीवर, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष मोहन लाल नायक, संकुल समन्यवक तुलसी राम साहू,प्राचार्य गजेंद्र कुमार वर्मा,प्रधानपाठक बिष्णु प्रसाद वर्मा,चन्द्रकला वर्मा,व्याख्याता जितेंद्र वर्मा,शिक्षक कवि तारकेश्वर प्रसाद नायक आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।
जनपद प्रशासनिक इकाई की ओर से मुकेश कोठारी एवं शिक्षा विभाग की ओर से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन ने शाल श्रीफल समर्पित कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
किसान नेता राजू शर्मा ने वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा की निरंतरता को बनाये रखने शिक्षकों से अपील करते हुए पुनः शिक्षा व्यवस्था व संक्रमण से मिलजुलकर मुकाबला करने संकल्प दुहराया।
मुख्य अतिथि अनिता शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को लोकार्पित भवनों ,स्वीकृत कार्यों की बधाई देते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कदम से कदम मिलाकर चलने आश्वस्त किया ।
शिक्षा के साथ संस्कार का समावेश करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर नवनिहालों को राष्ट्रहित में सभ्य,सुसंस्कृत नागरिक तैयार करने पर जोर देते हुए तकनीकी ,व्यावसायिक एवं नैतिक शिक्षा हेतु आव्हान किया।
संक्रमणकाल में भूपेश सरकार के सकारात्मक प्रयासों तथा शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए 16 माह से बाधित शिक्षाधारा को कोविड-19 से संबंधित सावधानियों व दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए छात्र एवं राष्ट्रहित में निरंतर प्रवाहित करने अपील की।
पुनः शाला प्रारंभ कराने अपने आपको छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिनिधि निरूपित करते हुए बच्चों के अभिनंदन हेतु आयोजित समारोह में अपनी उपस्थिति को सौभाग्य का विषय बताया।
50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए किसी भी शिक्षक या विद्यार्थी में स्वास्थ्य बिगड़ने के लक्षणों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जाँच व आवश्यकता नुसार उपचार की व्यवस्था किये जाने निर्देशित किया।
प्रधानपाठक चन्द्रकला वर्मा ,शिक्षिका लीला राव की अगुवाई में अतिथियों ने बच्चों के भाल पर तिलक लगाकर,मुँह मीठा कर,शिक्षण सामग्री प्रदान कर अभिनंदन किया।
मंच को पूर्व जनपद अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दाऊ देवव्रत नायक,डोगेन्द्र नायक ने भी सम्बोधित किया।
**********************
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन व किया पौधरोपण
**********************
अतिथियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सूखा ,तरल एवं ठोस अपशिष्ट पदार्थों के संग्रहण केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया,16.86 लाख की लागत से स्वीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु सी सी रोड ,भाटापारा में 5.60लाख की लागत से स्वीकृत सीसी रोड,उपस्वास्थ्य केन्द्र रंग रोगन हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
गोठान में कुल 800 फूलदार,फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
***********************
सुश्री दीपा दीपरानी पटेल व बबीता वर्मा सम्मानित
***********************
विधायक ने लैंगिक समानता में सुधार,बालिकाओं में शिक्षण कौशल उन्नयन, के उद्देश्य से संचालित *रूम तो रीड* के तहत उत्कृष्ट सेवा के लिए सुश्री दीपा रानी पटेल व बबीता वर्मा की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया ।
सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुर्रे की अगुवाई में स्वच्छता ग्राहियों कृष्णि तुरकाने, संतोषी तुरकाने एवं साथियों को स्वच्छता सामग्री वितरित किये गए।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिक्षक दौलत धुरन्धर ने तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर राम वर्मा ने किया।
***********************
ये भी रहे उपस्थित
***********************
,पूर्व उपसरपंच मारुतिनंदन वर्मा,रोशन पुरी गोस्वामी,गैतरा सरपंच प्रकाश सगरवंशी,परमेंद्र वर्मा,संतु वर्मा, बिहान अध्यक्ष कीर्तनी वर्मा,गणेश सेन, शतरूपा वर्मा, व्याख्याता ज्योति कश्यप,निक्की अग्रवाल, मोती सिंह ध्रुव, सरिता वर्मा,अन्नू वर्मा,नीलम वर्मा, शिक्षक खिलेश्वरी वर्मा,निशा रामटेके,मनोज गिलहरे,यशवंत वर्मा, सहायक शिक्षक ममता शर्मा,सुषमा चंद्रवंशी,महेंद्र कुमार वर्मा सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button