अखबार कार्यालय घेरने एवम धमकी देने से पत्रकारों में आक्रोश जि. प. उपाध्यक्ष व ठेकेदार के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा….

दंतेवाड़ा/बस्तर शहर के बस स्टैंड स्थित एक दैनिक समाचार पत्र कार्यालय में घेराव मामले में जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। इस घटना के पीछे जि. प. उपाध्यक्ष व ठेकेदार सुभाष सुराना का हाथ होना प्रतीत हो रहा है।
इस मामले के लिए पत्रकारों ने कलेक्टर दीपक सोनी और एस पी डा. पल्लव से मुलाकात कर ठेकेदार सुभाष सुराना द्वारा आगे की जा रही समस्त निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग की गई है
इस मांग को दोनो अधिकारी ने आगे जांच करने की सहमति प्रदान कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया
यह है की बीते शुक्रवार को दोपहर सुभाष सुराना के इशारे पर उसके आदमी ने अखबार कार्यालय का घेराव कर दिए थे इसके पहले ये सारे लोग सुभाष सुराना के घर आए थे और इस घटना की रूपरेखा तैयार किए थे
इस घटना सारे पत्रकारों में गुस्सा तो है ही वही ठेकेदार सुभाष सुराना के इस कृत्य से लोगो द्वारा जमकर भर्तना की जा रही है।
आए दिन पत्रकारों पर हमले और मारपीट की घटना हो रही है आज के दिन पत्रकार कही सुरक्षित नहीं है चौथा स्तंभ कहे जाने वाले इन पत्रकारों की सुरक्षा के कोई ठोस कानून लागू होनी चाहिए तभी पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके आईने के पीछे की सत्यता को समाज को दिखाने का पहला काम हमारा होता है इसी सत्य को दिखाने की सजा हम हमेशा भुगतते है
मंत्री नेता अपने आप को जनता के सम्मुख वाहीवाही लूटने के लिए मीडिया का सहारा लेते हैं उनकी प्रशंसा लोगो तक बढ़ा चढ़ा कर पेश करना हमारा काम होता है उस समय ये हमे याद करते हैं परंतु पत्रकारों पर किसी प्रकार की विपदा आने पर ये इसे गंभीर से नही लेते इस पर संज्ञान लेना उचित नहीं समझते पर हम इस पर आप लोगो की सहयोग की उम्मीद बनाए रखते हैं
इस कृत्य की सभी पत्रकार बंधु घोर निन्दा कर इस घटना में शामिल लोगो पर कठोर कार्यवाही कर उन्हे दंडित करने की मांग करते हैं ..
बस्तर से पवन नाग की खास रिपोर्ट…..

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




