14वे वित्त की राशि खत्म अब 15वे वित्त की राशि के इंतजार में सरपंच, सचिव


महासमुंद- सरायपाली छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यालय अधिकारी के माध्यम से सराईपाली विकासखंड के समस्त 107 ग्राम पंचायतों को 14 वे वित्त योजना के तहत पृथक पृथक कुल राशि 6, 22, 48, 892 छह करोड़ बाइस लाख अरतालिस हजार आठ सौ वियांबे रुपए सूची वार प्रेषित कर सेंट्रल बैंक सरायपाली के ग्राम पंचायतों के खाते में जमा कराई गई है। शासन द्वारा प्रदत्त उपरोक्त 14 वे वित्त योजना की राशि को ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च करना होता है। जिस संबंध में कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद छत्तीसगढ़ द्वारा लिखित ज्ञापन क्रमांक- 11745/पंचायत/14वे वित्त/2019 महासमुंद दिनांक- 04/12/2019 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली को प्रेषित कर संदर्भित निर्देश का पंचायतों से कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जावे किसी भी परिस्तिथि में पी.एफ.एम.एस. प्रणाली तथा सरपंच व सचिव के डी.एस.सी. को किसी अन्य तरीके से राशि का अहरण व व्यय न किया जाए राशि के व्यय का रिकॉर्ड रखा जाए। ग्राम पंचायतों के खाते में जमा राशि को समस्त पंचायतों के सरपंच, सचिव के द्वारा अहरण कर उसकी मदवार व्यय भी की जा चुकी है, लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मात्र शासकीय राशि का दुरुपयोग कर फर्जी बिल के माध्यम से भारी मात्रा में अनियमितता की गई है। सरायपाली विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सचिवों द्वारा पैरा के नाम से फर्जी बिल बनवाई गई है वो भी जांच का विषय है। सरायपाली विकासखंड के कई ग्रामपंचायतो में या तो निर्माण नहीं हुआ है, कही कागजों पर गौठान का निर्माण चल रहा है, कही गौठान अधूरे पड़े है। वर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली को एक-एक ग्रामपंचायत सरायपाली का दस्तावेज साथ ही साथ सरपंच, सचिव को अभिलेख सहित आहूत कर 14वे वित्त योजना में व्यय की गई राशि के बावत बिल व्हाउचर की जांच किया जावे तथा बिल प्रदायकर्ता सहित सरपंच, सचिव मौके में उस विकास कार्य का सत्यापन करावे, दोषी पाए जाने पर प्रत्येक के विरुद्ध अपराधी प्रकरण दर्ज कराया जावे ताकि शासकीय राशि का दुरुपयोग भ्रष्टाचार अनियमितता पर कुछ हद से रोक लगाई जा सकती है। इसकी शिकायत 02/09/2020 को कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद से की गई थी। जिसमें समंधित विभागों को जांच हेतु ज्ञापन भी प्राप्त हो चुका है। लेकिन आज तक किसी भी सक्षम अधिकारी ने इस 14वे वित्त की राशि पर जांच नहीं की है और सरपंच, सचिव 15वे वित्त की राशि का इंतजार कर रहे है।

चिराग की चिंगारी बजरंग लाल सेन की रिपोर्ट…

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button