जिला में गौ-तस्करी के साथ अब जीवित गायों की हत्या चिंतनीय: दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने जिले में गौ-तस्करी के साथ-साथ अब जीवित गायों की हत्या के मामले सामने आने पर चिंता जताई है। दीदी ने कहा कि गौ-हत्या के ताजा मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि बसना थाना क्षेत्र में 1 दिन पूर्व तीन लोगों ने एक जिंदा गाय को काटने का कृत्य किया था। इसकी शिकायत होने पर पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने मृत गाय को काटने की बात कहकर गुमराह किया। पुलिस ने इस आधार पर सामान्य धारा लगाकर आरोपियों को तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया और पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध में गुरुवार को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने हालात भंपकर बुधवार की रात को आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव दीदी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के मद्देनजर भाजपा ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में पशु संरक्षण अधिनियम का खुला उल्लंघन करके गौवंश की तस्करी और जीवित गायों की हत्या का कुचक्र चल रहा है, जो बेहद चिंतनीय है।
सभार🙏🙏🙏🙏🙏

बजरंग लाल




