पूर्ण टीकाकृत जिले की ओर बढ़ता रायगढ़

टीकाकरण अभियान में 16 हजार 699 लोगों को लगे टीके

रायगढ़, 30 जुलाई2021/ कोविड टीका लगाने से शेष बचे लोगों के लिए शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें प्रशासन और स्वास्थ्य की संयुक्त टीम ने लोगों के घर-घर पहुंची। टीका नहीं लगवाए लोगों की पहचान कर उन्हें समझाईश दी और टीका लगवाया गया। अभियान में शाम 7 बजे तक जिले में 16 हजार 699 लोगों को टीके लगाए गए।
जिले को कोरोना मुक्त करने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर श्री भीम सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्य किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के कम टीकाकरण वाले इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीके को लेकर लोगों की हिचक दूर कर उन्हें टीके के फायदे बताए गए। परिणाम स्वरूप काफी संख्या में ऐसे लोग जिन्होंने परिवार सहित टीके नहीं लगवाए थे वे टीकाकरण के लिए राजी होकर टीका लगवाया। इस अभियान में प्रशासन की ओर से जिला अधिकारियों की ड्यूटी ऐसे क्षेत्रों में विशेष रूप से लगाई गई थी, उनके साथ विभिन्न विभागों के मैदानी अमले को भी टीम में शामिल किया गया था। टीम ने घर-घर दस्तक देकर सुनिश्चित किया कि हर घर में सभी पात्र लोगों को टीका लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को भी टीके लगाए गए। इस बीच लोगों ने टीकाकरण केन्द्रों में भी पहुंचकर टीके लगवाए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने बताया कि जिले में अब तक साढ़े 9 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। किन्तु अभी भी कुछ लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। जिन्हें बार-बार समझाईश दी जा रही है। यह सघन अभियान उन तक पहुंचने और टीका लगवाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी जिले में लोग पहली डोज लगवायेंगे उतनी ही जल्दी दूसरे डोज का नंबर आएगा और कोविड की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है उससे लोगों को सुरक्षा मिलेगी।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button