सहकारी कर्मी 6वें दिन भी रहे हड़ताल पर


खरोरा:-छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कमर्चारी प्रांतीय संगठन के आव्हान पर 24जुलाई से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल 6वें दिन भी जारी रही .समिति गेट में तालाबंदी कर हड़ताल में जाने से जहां किसान खाद के लिए लगातार समिति का चक्कर काट रहे है,वही अनेक उपभोक्ता राशन दुकान का चक्कर काटने विवश हैं.संघ के कोशाध्यक्ष प्रवीण बंजारे ने संवाददाता को बताया कि जब तक शासन-प्रशासन संघ की 5 सुत्रीय मांग की पूर्ति के लिए सिलयारी शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा और पूर्ति नही करेगी तब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रखा जाएगी।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…



