धरसींवा के रेस्ट हाउस में क्रान्ति सेना की बड़ी बैठक संपन्न, संगठनात्मक अभियान तेज करने रणनीति बनी

रायपुर : वर्षाकाल और कोविडकाल में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अपने संगठन विस्तार को आंदोलनों के उपर प्राथमिकता दे रही है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में आंतरिक सांगठनिक बैठकों के दौर चल रहे हैं, जिनमें यथासंभव प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार 25 जुलाई को धरसींवा रेस्ट हाउस में एक बड़ी बैठक संपन्न हुई, जिसमें रायपुर ग्रामीण जिले के सभी खंड़ (ब्लॉक) के पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित हुए। संगठन को बूथ स्तर तक खड़ा करने के लिये जिला को चार ईकाई ग्रामीण खंड़ (ब्लॉक) व गुड़ी(प्रत्येक दस गांव) पार (ग्राम ईकाई) में विभक्त कर प्रत्येक छत्तीसगढ़िया व्यक्ति तक क्रान्ति सेना को स्थापित करने का संकल्प लिया गया गया।
प्रदेश संयोजक एव प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने धरसींवा सिलतरा क्षेत्र में उद्योग मालिकों द्वारा मूल छत्तीसगढ़िया श्रमिकों के उपर किये जा रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ फिर से आवाज बुलंद करने की घोषणा की, मौके पर उपस्थित श्रमिक भाईयों की शिकायतें दर्ज करके उन्हें पूर्व की तरह ही न्याय दिलाने का आश्वासन क्रान्ति सेना द्वारा दिया गया। क्रान्ति सेना अपने स्थापना काल से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश का नीति निर्धारण और यहां की राजनीति को मूल छत्तीसगढ़ियों के हाथ में रहने देने का पुरजोर समर्थक है। अन्य प्रदेशों से छत्तीसगढ़ आकर राजनीति करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प फिर से दुहराया गया।
धरसींवा विधानसभा सहित प्रदेश के अनेक विधानसभाओं में परदेसिया परप्रांतीय नेताओं को क्रान्ति सेना द्वारा पूर्व में हाशिये में पटकने की सफल व्यूह रचना को नये सेनानियों के बीच विस्तार से समझाया गया, सभा में वक्ताओं ने कहा कि बहुत परिश्रम के बाद एक छत्तीसगढ़िया को मुख्यमंत्री बनाया जा सका लेकिन छत्तीसगढ़िया होना ही काफी नहीं है। छत्तीसगढ़िया होने के साथ साथ मुखिया को छत्तीसगढ़ियावादी होना जरुरी है तभी बाहरीवाद से त्रस्त इस प्रदेश में मूलनिवासियों का भला हो पाएगा, मौजूदा सरकार में भी परदेसियावाद चरम पर पहुंच रहा है , मूल निवासियों की लगातार उपेक्षा से त्रस्त क्षेत्र वासियों के द्वारा वर्तमान सरकार में भी कुंडली मारकर बैठे परप्रांतीय अवैध राजनैतिक कब्जाधारियों से छत्तीसगढ़ को बचाने की भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.



