संकुल केन्द्र असौंदा विकासखंड तिल्दा के अधीनस्थ आने वाले विद्यालयों के प्रधानपाठकों का आवश्यक बैठक रखा गया

खरोरा_ संकुल केन्द्र असौंदा विकासखंड तिल्दा के अधीनस्थ आने वाले विद्यालयों के प्रधानपाठकों का आवश्यक बैठक रखा गया जिसमें संकुल समन्वयक डागेश्वर प्रसाद वर्मा ने जानकारी दिया कि 15 महीने बाद 2अगस्त से स्कूल खुलने जा रहे स्कूल की तैयारी कर लेवे। स्कूलों में प्रार्थना सभा नहीं होगी वहीं शाला परिसर की साफ सफाई करवा लेवे,साथ ही शाला महोत्सव मनाया जाएगा क्योंकि डेढ़ साल बाद स्कूल खुल रहा है इसलिए इसे महोत्सव के रूप में प्रचारित कर स्कूल खोलना है इसके लिए जनप्रतिनिधियों, पालकों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अनिवार्य रूप से बुलाया जाएगा।
राज्य शासन ने 2अगस्त से 10वीं एवं 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है वहीं गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही पालक समिति की अनुशंसा पर प्रायमरी और मिडिल स्कूल भी 2 अगस्त से समिति की अनुशंसा पर प्रायमरी और मिडिल स्कूल भी 2 अगस्त से खोलें जा सकेंगे। स्कूल में प्रार्थना सभा नहीं होगी कक्षा शिक्षक बच्चों के साथ अपनी-अपनी कक्षा के भीतर प्रार्थना ले सकेंगे एक दिन में रोटेशन के अनुसार बच्चों की केवल 50प्रतिशत उपस्थिति होगी।
स्कूलों में हाथ धोने साबुन और बाल्टी में पानी, तौलिया सैनेटाइजर ,मास्क आदि की व्यवस्था सुरक्षा के उपायों को अपनाना होगा,इसी प्रकार से समन्वयक ने आगे जानकारी दी कि आमाराइट प्रोजेक्ट का ग्रेडिंग देना है रजिस्टर भी संधारण करना है। बच्चों को प्रतिदिन शाला गणवेश में आना है कोरोना गाइड लाइन का अनिवार्यता पालन करना है। उपस्थित बच्चों को प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन दिया जाएगा। अंगना में शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसमें माताओं का उन्मुखीकरण हेतु कोविड19 को देखते हुए पिछले जनवरी से अंगना में शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ की गई है जिसमें आंगनबाड़ी के बच्चों से लेकर कक्षा तीसरी तक के बच्चों को घर में उनके माताओं के द्वारा खेल खेल में, गीत कविता एवं गतिविधियों के माध्यम से भी शिक्षा दिया जाना है साथ ही विद्यालय के वार्षिक विकास योजना बनाने की बात भी कही।
बैठक में प्रधानपाठकों में नेवारन दास गायकवाड़, रमेश कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रीति मंगेश देसाई,मनोज कुमार बघेल और सुरेश कुमार कोसरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट……

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button