पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने थाना कोतवाली बालोद में किया गया वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक महोदय व अति. पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं बालोद न.पा अध्यक्ष, स्वयं सेवी संस्था द्वारा भी लगाए गए पौधे

वृक्षारोपण कर लोगों को प्रकृति पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने दी गई संदेश

आज दिनांक 03.08.2022 को थाना कोतवाली बालोद में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का, थाना कोतवाली प्रभारी श्री नवीन बोरकर व समस्त थाना स्टाफ के द्वारा पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने थाना कोतवाली परिसर बालोद में 180 पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीश्री माल, संरक्षक श्रीमति लता श्रीश्रीमाल, सदस्य श्रीमति आशा श्रीश्रीमाल, सोहन श्रीश्रीमाल, मानव श्रीश्रीमाल, समाज सेवक राजेश सोनी, व युवा मित्र क्लब से सुरेश निर्मलकर, संतोष कौशिक, विनोद जैन के द्वारा भी थाना कोतवाली बालोद में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया की आप भी इस बारिश के सीजन में प्रकृति पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने हेतु एक पौधा जरूर लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। बालोद पुलिस🇮🇳🙏

संजू महाजन की रिपोर्ट

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button