कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीनेशन जरुरी है-झम्मन लाल हिरवानी


गुरुर बालोद छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ब्लाक संयोजक गुरूर व पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रमतरा पंच श्री झम्मन लाल हिरवानी ने कोरोना टिका का तीसरा डोज लगवाया और आम लोगों को टीकाकरण अभियान मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये आपील किया,और कहा कि कोरोना महामारी ने एक बार फिर हमें वैक्सीनेशन का महत्व बताया है। इस वक्त हमारे देश में भी कोराना टीकाकरण अभियान चल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन, घातक और खतरनाक बीमारियों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। ज्ञात हो कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा आम लोगो को सत प्रतिशत कोविड-19 के टीकाकरण के लिए जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है । लोगों को इस टीके के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है
टीका लगने के बाद यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो भी जाता है, तब कम से कम यह तो निश्चित है की यह जानलेवा तो नहीं हो सकता। इसलिए टीकाकरण अभियान में आमजन को स्वयं सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। श्री हिरवानी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए बार-बार हाथ धोना सैनिटाइजर के साथ दो गज की दूरी मास्क है जरूरी को अपनाकर हम कम से कम इसके संक्रमण को तो नियंत्रित करने में अपना सहयोग कर ही सकते हैं। इस जन जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत रमतरा मे टीका करण शिविर का आयोजन किया । जिसमे आम जनता को टीकाकरण के लिए जागरूकता करने का अभियान चलाया गया।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button