आज कृषि उपज मंडी समिति में शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण समारोह का आयोजन

डोंगरगांव
स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगांव में मनोन सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम 31 जुलाई दोपहर 12:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगांव में रखा गया है शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण समारोह के सम्मानित अतिथि गणों में मुख्य अतिथि के रुप में दलेश्वर साहू कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं विधायक डोंगरगांव अध्यक्षता टिकेश साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव तथा विशेष अतिथि सुयश नाहटा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चेतन साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव हीरा निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत डोंगरगांव व ललित लोढ़ा उपाध्यक्ष नगर पंचायत के के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा कृषि उपज मंडी समिति के मनोनीत अध्यक्ष गणेश साहू ने क्षेत्र के किसान भाइयों एवम नगरीय क्षेत्र वरिष्ठ जनों को गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति का अनुरोध किया है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**




