महंगाई भत्ते को लेकर अधिकारी कर्मचारी संघ डोंगरगांव का 5 दिवसीय धरना प्रदर्शन

टुम्मन साहू

डोंगरगांव –
34 प्रतिशत महँगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के अनुरूप मकान किराया भत्ता को तत्काल प्रभाव से देने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी -कर्मचारी दिनाँक 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पाँच दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चरण बद्ध सांकेतिक धरना प्रदर्शन का यह तीसरा चरण है। यदि सरकार के द्वारा इस माँग को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी अधिकारी -कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो जाएंगे। आज इस सभा में विनोद टांडेकर, जीवन लाल साहू, शिवराम साहू, विष्णु शर्मा, सुशील देवांगन, राजेश शर्मा, डॉ. सी.पी.प्रमोद, जानिक साहू, भोज साहू, सरस्वती साहू, मुन्नी शेण्डे, प्रमिला जैन, राजलोटन दीक्षित, नीलमणि साहू, मुकेश कुमार साहू, एम.एच.खान, विनम्र जेमा, आर.डी.मानिकपुरी,प्रभंजन सोनी, शशांक साहू आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त जानकारी अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन डोंगरगांव ब्लाक के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी गजेन्द्र हरिहारनो के द्वारा प्रदान की गई।

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button