बच्चों के उत्साहवर्धन एवम् प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिडिल स्कूल एवम् प्राथमिक स्कूल गुंगेरी नवागांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया



डोंगरगाव कार्यक्रम में ब्रांच पोस्ट ऑफिस (गुंगेरी नवागांव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही पोस्ट मास्टर भैरव प्रताप सर जी ने अपने विभिन्न अनुभव शेयर किया तथा गांव के बच्चे कैसे आगे बढ़े इस पर प्रकाश डाला साथ ही भैरव सर जी का जन्म दिवस भी मनाया गया गुंगेरी नवागांव के प्राथमिक शाला एवम मिडिल स्कूल में शिक्षकों एवम् बच्चों ने शुभकामनाएं दिए साथ ही बच्चों को बिस्किट वितरण करके जन्म दिवस सकारात्मक तरीके से मनाया गया

लंच टाइम में यह कार्यक्रम विशेष तौर पर बच्चों को आगे बढ़ाने एवम् उनके उत्साहवर्धन करने के साथ साथ उनको आगे की फ्यूचर तथा संघर्ष करके आगे कैसे आए इन विषयों पर भैरव प्रताप सर द्वारा बच्चों को अपनी वक्त्या द्वारा प्रोत्साहित किया गया एवम् भविष्य में अच्छे अंकों के साथ टॉप करके अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवम् उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई साथ ही साथ school शिक्षकों ने भी बच्चों को अपने वक्तव्य द्वारा प्रोत्साहित किया

इस गरिमामय समारोह में मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक रोमन लाल सर जी एवम् प्राथमिक शाला की प्रधानअध्यापिका सादिका अंसारी मैडम , किशनलाल देशमुख , गैंदलाल दहरे, रूकैया हान्फी,
राजेंद्र कुमार निषाद,
हरिशंकर देवांगन ,कीर्ति साहू मैडम अन्य शिक्षक शिक्षिका एवम् अशोक यादव, रामनाथ पटेल, छन्नू पटेल, अक्षय, पियूष यादव,नम्रता पटेल , तोयश साहू ,मेहुल मोहित ,गजेंद्र साहू ,धनेश्वर ,पुरषोत्तम सभी उपस्थित रहे। पोस्ट मास्टर भैरव प्रताप द्वारा पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई!
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***




