स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट में अलंकरण समारोह संपन्न

देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट****

दिनांक 11/07/2022 को नगर की सबसे नई शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत डोंगरगांव) नवीन कुमार ,एडीओ देवेन्द्र उइके,तथा बीईओ आर एल पात्रे उपस्थित रहें।माता सरस्वती के पुजन,अतिथियों के स्वागत पश्चात मा.वि. प्रधान पाठक रोशनी स्वर्णकार के द्वारा समारोह के आयोजन तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।प्रचार्य मनोज सोनकलिहारी के द्वारा अलंकृत किए जाने वाले बच्चों को उनकी जिम्मेदारी तथा उनके कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए, सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया गया।अतिथियों के द्वारा शाला नायक, शाला नायिका सहित अन्य विभिन्न पदाधिकारियो को बैच प्रदान किया गया।सीईओ नवीन जी ने उद्बोधन में बताया कि,विद्यार्थी जीवन के कक्षा 9 से 12 का समय ही लक्ष्य निर्धारण का है।तथा पात्रे जी शालेय प्रतिनिधियों की तुलना विधानसभा मंत्रीमंडल से करते हुए उनकी कार्यशैली को संक्षिप्त रूप मे बताते हुए, छात्र संगठन की शक्ति के बारे में समझाया।
शाला के शाला नायक ऋषभ देव सिन्हा,शाला नायिका रौनक फातिमा, अनुशासन प्रमुख सानिया मेमन,झामेश भुआर्य,सांस्कृतिक प्रमुख दामिनी राजपूत, कान्हा शर्मा,क्रीड़ा प्रमुख सौरभ देवांगन ,कशीश माटेकर हाउस इंचार्ज आलोक,संस्कार,सुजित,चित्रांश,पूर्वी सृष्टी,यासना,तथा कक्षा 1ली से लेकर कक्षा 12वी तक के सभी कक्षा नायक प्राथमिक विभाग से पूर्वांग,केजल,विनायक बोरकर,अर्पिता चौरे,इतरत फातिमा,रूद्र सोनकर,निष्ठा टावरी,जा़हिद खत्री,ईशिका देवांगन,चेतन आनंद साहू माध्यमिक विभाग से आदित्य पांडे, तनिष्का गुप्ता,आयुष साहू,त्रियांशी साहू सत्यम गुप्ता,सेजल साहू हाई स्कूल से लोकेश,ख्याति,ईरफत,अनंत,श्रेष्ठा,वैभव,आदिया,मिनल,हिमांशु, नाजनीन,वैभव ,योगिता ने शालेय संचालन मे अपना योगदान निष्ठा से देने हेतु शपथ लिया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सृष्टि शर्मा ने किया।अंत में व्याख्याता संगीता गंगबेर के द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।अलंकरण समारोह में शाला का पूरा स्टाफ, तथा सभी बच्चे उपस्थित थे।यह जानकारी प्राथमिक विभाग प्रभारी श्रीमती स्वाति गंधर्व ने दी।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button