निगम के निर्माण कार्यो की स्वीकृत एवं संशोधन में विधायक का अनावश्यक हस्तक्षेप परिषद का अपमान:-सुभाष पाण्डेय

रायगढ़:- नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने नगर निगम के द्वारा विगत दिनों 48 वार्डो में विकास कार्यो के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत किये जाने पर गैर आवश्यक कार्यो के लिए राशि स्वीकृत किये जाने का विरोध प्रकट किया था,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के द्वारा निगम के परिषद के एवं एम आई सी के अधिकारों पर अतिक्रमण एवं अनावश्यक हस्तक्षेप किये जाने की निंदा की,रायगढ़ शहर के विभिन्न 48 वार्डो के निगम के निर्माण कार्यो की अनुशंसा एवम स्वीकृति के अधिकार एम आई सी एवम परिषद को प्राप्त है,विगत दिनों विधायक प्रकाश नायक के द्वारा निगम के शासन के द्वारा स्वीकृत कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर शहर के वार्डो के विकास कार्यो को प्रभावित किया जा रहा है!
यदि विधायक जी को निर्माण कार्यो की अनुशंसा करनी है तो महापौर और सभापति व आयुक्त के माध्यम से परिषद की स्वीकृति कराए,नगर पालिक निगम के द्वारा विधायक को जारी पत्र 16.08.2021के संदर्भ में अधोसरंचना मद के मार्गदर्शन मांगा जाना भी विधि सम्मत नही है,यदि कोई विकास का प्रस्ताव संशोधन करने है तो वह एम आई सी एवम परिषद के माध्यम से पार्षदो के विचार विमर्श से ही स्वीकृत होगा !

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button