अभाविप ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस किया छात्रों का सम्मान….


देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट****
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डोंगरगांव ने हर्षोल्लास के साथ अपना 74 वा स्थापना दिवस मनाया व 75 वर्ष में प्रवेश कर प्रतिभावान छात्र छात्रों के साथ स्थानीय कृषि उपज मंडी डोंगरगांव में मनाया। आयोजन में प्रमुख रूप से अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी परिषद वक्ता के रूप में मौजूद थे तथा उनके साथ अभाविप जिला संयोजक नवनीत अहीर तथा प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर श्री जितेंद्र शर्मा जी व अभाविप डोंगरगांव नगर मंत्री श्री सौरभ ठाकुर ने मिलकर माँ सरस्वती की तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की तथा कार्यक्रम में नगर के में संचालित समस्त शेक्षणिक संस्था के बच्चो को उत्कृष्ठ अंक लाने पर उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया तथा 3 दिवस चले नृत्य प्रवाह कथक नृत्य कार्यशाला का समापन भी अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रमाण पत्र देकर व प्रशिक्षण दे रहे शिक्षक का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया किया गया। साथ ही अभाविप द्वारा आयोजित 8 जुलाई को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रथम संजय कुमार द्वितीय चंद्रहास चंद्रवंशी विवेकानंद एकेडमी के छात्रों ने प्राप्त किया जिनको प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तथा अभाविप द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वेदिका यादव द्वितीय स्थान काजल साहू राइट गुरुकुल के छात्रों ने प्राप्त किया । तथा रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्रों का बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा जिसमे प्रथम वैशाली जांगड़े, द्वितीय पालक शांडिल्य, तृतीय वर्षा विश्वकर्मा ,विद्याचरण चतुर्थ नोमिता साहू रही। शेष विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर, भारतीय पब्लिक स्कूल, cg पब्लिक स्कूल, यूनियन पब्लिक स्कूल, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल स्कूल, शासकीय स्कूल डोंगरगांव के छात्रों ने भाग लिया जिसमें उनका प्रदशर्न उत्कृष्ठ रहा तथा उन्हें परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद वक्ता श्री मनोज वैष्णव ने अपने उदबोधन में विद्यार्थी परिषद कार्यो का परिचय देते हुए बताया कि हम छात्र जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ धार्मिक , खेल कूद , दृढ़ शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छा काम कर अपने छात्र जीवन को बेहतर बना सकते है। साथ ही अभाविप जिला संयोजक नवनीत अहीर ने अपने वक्तव्य में साल भर विद्यार्थी परिषद द्वारा कराए गए कार्यक्रमो को बताया तथा प्राचार्य जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थी जीवन मे संस्कार और अनुशासन के महत्व को बताया, इस संपूर्ण कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री चद्रकांत सिन्हा जी शिक्षक केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में छात्र छात्रों के साथ इनके परिजन व नगर के गणमान्य नागरिक व अभाविप डोंगरगांव के कार्यकर्ता नवनीत अहीर ,सौरभ ठाकुर, गौरव यदु, दानेश्वर साहू, आसिष कामड़े,पुष्पेंद्र हिरवानी, गिरीश यादव,वेदित्य कोर्राम, करिश्मा, काजल ढीमर, पायल ढीमर,प्रीति कुलदीप , नीलम सिन्हा, अभिषेक जैन,रुपाली पांडेय ,राजेश्वरी देशमुख, मनीष साहू,प्रवीण तिवारी,रेशमी साहू यशवंत,प्रांजल रत्नाकर,हिमांशु यादव नायक कोमल दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



