त्रिनेत्रम के माध्यम से मिला खोया बैंग ।

देवेन्द्र देवांगन डोंगरगांव
 शक्त भरोसा सक्त कार्यवाही ।
 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घर तक प्रार्थी का बैंग ले जाते हुए दिखा ।
 त्रिनेत्रम अभियान से सकारात्मक लाभ आमजन को मिल रहा है ।

थाना डोंगरगांव –
दिनांक 29.06.2022 को त्रिनेत्रम के माध्यम से प्रार्थी को मिला उसका खोया हुआ बैंग हैदराबाद में विधि मे अध्यनरत अभिषेक खण्डेलवाल दिनांक 28.06.2022 को अपने गांव अम्बागढ चौकी जाने हेतु राजनांदगांव से जागिरदार बस में बैठा था तथा अपना लगेज भुरे रंग का बैंक जिसमें 5000/- रूपया नगद तथा शिक्षा संबंधित मूल दस्तावेज रखे थे उक्त बैंग को बस के पिछे डिग्गी में रखा हुआ था । इसकी जानकारी प्रार्थी अभिषेक को अं0चौकी पहुचने पर पता चला कि उसका बैंग बस मे नही है बैग का पता साजी किया गया नही मिला। नही मिलने पर वह घटना के दूसरे दिवस 29.06.2022 को डोंगरगांव थाने पहुचा जहा उसे त्रिनेत्रम अभियान के तहत डोंगरगांव नगर व थाना क्षेत्र के ग्रामो में लगाये गये सीसीटीवी की जानकारी की बात पता चला तो प्रार्थी अभिषेक खण्डेलवाल बैंग की पतासाजी हेतु एक आवेदन थाना डोंगरगांव मे प्रस्तुत किया गया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बस कन्डेक्टर के बताये हुलिया के अनुसार त्रिनेत्रम के माध्यम से लगा सीसीटीवी के फुटेज खगाला गया जिसकी की मदद से उक्त बैंग को एक अज्ञात व्यक्ति जो डोंगरगांव का नही था , जिसके साथ एक छोटा बच्चा भी था जो एक मोटर सायकल मे लिफ्ट लेकर उक्त बैक को पकड़कर वार्ड नं0 09 स्थित संतोष पाड़े के घर मे जाते दिखा । घटना की शिनाख्तगी हेतु पुलिस टीम डोंगरगांव का वार्ड नं0 09 स्थित संतोष पाड़े के घर जाकर पुछताछ करने पर पता चला कि कवर्धा निवासी अपने रिस्तेदार संतोष पाड़े यहा आना एंव भूलवस उक्त बैंग को लाना बताया । प्रार्थी को बुलाकर बरामद बैंग को सुपुर्द किया । प्रार्थी अभिषेक खण्डेलवाल द्वारा उक्त त्रिनेत्रम की इस पहल का सराहना किया एंव त्रिनेत्रम समिति एंव थाना डोंगरगांव पुलिस का अभार व्यक्ति किया गया ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button