महाविद्यालय के ग्रंथालय में कोहा साफ्टवेयर प्लेग्रिजम कार्यशाला का आयोजन किया गया

देवेन्द्र देवांगन डोंगरगांव
शासकीय डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के प्राचार्य डॉ.बी.एन.मेश्राम के मार्गनिर्देशन में विगत दिवस 15.06.2022 को ग्रंथालय विभाग एवं आईक्युएसी के संयुक्त तत्वाधान में कोहा साफ्टवेयर एवं साहित्यिक चोरी’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रवीण कुमार देवांगन ग्रंथपाल, शासकीय कन्या पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय रायपुर ने कोहा साफ्टवेयर जो एक ओपन सोर्स ऐंटीग्रेटेड लाईब्रेरी सिस्टम के बारे में बताया कि कोहा साफ्टवेयर लाईब्रेरी में आटोमेशन संबंधित कार्य किये जाते हैं साथ ही साथ अधिग्रहण कैट लागिंग, परिसंचरण, सीरियल कंट्रोल जैसे सभी गतिविधियों का ख्याल रखा जाता है। यह साफ्टवेयर महाविद्यालय एवं स्कूलों में स्पेशल लाईब्र्रेरी के लिए उपयोग किया जाता है। देवांगन ने साहित्यिक चोरी संबंधी साफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में अतिथि के रूप में शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्रंथपाल परसराम धृतलहरे ने कोहा साफ्टवेयर एवं प्लेग्रिज्म में अपना विचार व्यक्त किये। कार्यशाला संयोजक गौतम नेताम ग्रंथपाल, आयोजक सचिव डॉ.सी.के.साहू आईक्युएसी प्रभारी थे। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य महाविद्यालय के ग्रंथपाल एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button