महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया


उत्तम देवांगन
शासकीय डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के प्राचार्य डॉ.बी.एन.मेश्राम के मार्गनिर्देशन में दिनांक 21.06.2022 को विश्व योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया,

जिसमें महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। योग प्रशिक्षक के रूप में इन्दु साहू, थे जिन्होंने महाविद्यालय में उपस्थित होकर बहूत से योगाभ्यास कराया तथा योग के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दिये। योग के माध्यम से होने वाले फायदे, जैसे-कई सारे रोगों से मुक्ति। साथ ही दिनांक 21 जून से 25 जून 2022 तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित हो रहे हैं।




