राष्ट्रीय स्तर पर वीआईपी फाउंडेशन द्वारा शिक्षिका ऋतु वर्मा को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि

खरोरा:बच्चों के विकास के लिए अपने उत्कृष्ट और नवचारी कार्यों से अपने जिले का नाम राज्य स्तर पर पहचान बना चुके नवचारी शिक्षिका श्रीमती ऋतु वर्मा ने बलौदा बाजार जिले का नाम मान बढ़ाया है। वोडाफोन, आईडिया फाउंडेशन की ओर से देश के बेहतरीन शिक्षकों की प्रोत्साहन एवं दक्षता निखार के लिए चलाए जा रहे वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021 के लिए नवचारी शिक्षिका ऋतु वर्मा का चयन हुआ है । वे सिमगा विकास खंड के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में हथबंद में पदस्थ हैं । इस योजना में चयन होने पर 1लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है । वोडाफोन आईडिया फाउंडेशन की ओर से इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। अपलोड की किये गये डॉक्यूमेंट के आधार पर कुछ शिक्षकों चयन करके लाइव वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू हुआ । जिसमें सभी डॉक्यूमेंट का सत्यापन और शिक्षकों के द्वारा किय गये कार्यों सहित बच्चों के सर्वागींण विकास के लिये किय गये कार्यों की समीक्षा हुई इंटरव्यू में प्रदर्शन और सभी डॉक्यूमेंट सत्यापन के बाद पूरे देश भर से केवल शिक्षको 110 शिक्षकों का चयन किया गया । जिसमें ऋतु वर्मा का नाम शामिल है उनकी इस उपलब्धि पर विभागीय ,अधिकारियों , कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button