ग्रामीणो द्वारा स्वयं निजात कार्यक्रम हेतु थाना डोंगरगांव पुलिस को आमंत्रित किया गया ।

  1. कार्यक्रम दौरान ग्राम गुगेरी नवागांव ग्रामीणो द्वारा ब्लड डोनेट भी किया गया ।
  2. लोगो द्वारा अब निजात कार्यक्रम की महत्व को समझा जा रहा है ।

थाना डोंगरगांव – श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर थाना डोंगरगांव के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव क्षेत्र मे व्यापक रूप से निजात कार्यक्रम शुरू कर लोगो को नशा से मुक्त करने की अभियान छेड़ी गई है, और लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है इसी बीच ग्राम गुंगेरीनवागांव के लोगो द्वारा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान निजात कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए अपने ग्राम में निजात कार्यक्रम करायी गई जिसमें गांव के लोगो द्वारा बड़-चड़ कर हिस्सा लिया गया । नशा मुक्ति के संबंध में रैली भी निकाली गई । इस बीच लगभग 16 व्यक्ति द्वारा जरूवत मंद लोगो को ब्लड पहुच सके इसके लिए कैंप लगाकर ब्लड डोनेट भी किया गया । कार्यक्रम मे थाना डोंगरगांव के पदेन थाना प्रभारी श्री मयंक गुर्जर भा0पु0से0 को निजात कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्री मयंक गुर्जर भा0पु0से0 के द्वारा लोगो को गांजा/ड्रग्स/सिलोशन/सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामो से सावधान किया गया साथ ही ऑनलाईन सायबर फ्रॉड से बचने के उपायों एवं यातायात नियमों के संबंध में बताया गया । एक स्वस्थ , सुन्दर समाज की निमार्ण के लिए हमे परिवार को नशा मुक्त करना होगा जिससे एक परिवार, समाज, देश नशा मुक्त भारत होकर पूर्ण समाज का निर्माण किया जा सके ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button