राहुल को निकालने अंतिम दौर का ऑपरेशन शुरू

रिपोर्टर :- आनंद केवट जिला ब्यूरो जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
मालखरौदा पिहरीद14/06/2022
छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा रेस्कयू ऑपरेशन आने वाले 6 घण्टे में पूरी जिम्मेदारी के साथ ऑपरेशन कर राहुल को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा।
कलेक्टर ने कहा कि हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर इस ऑपरेशन को अंजाम देगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में ग्राम पिहरीद, मालखरौदा जिला जांजगीर-चाम्पा में बोरवेल में 70 घण्टे से भी अधिक समय से फसे राहुल साहू को बाहर निकालने अंतिम दौर का रेस्क्यू जारी कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित सेना के अफसर,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरी टीम छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े रेस्क्यू में जा रही है।
सभी प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के साथ रेस्कयू दल 60 फीट नीचे गहराई में उतर गई है इस ऑपरेशन का सिर्फ एक ही मकसद है कि बोरवेल में फंसे राहुल को किसी भी तरह से सुरक्षित निकालना।
लगभग65से 70 घण्टे से पोकलेन,जेसीबी,ड्रिल मशीन से भारी मशक्कत के बाद बोरवेल के समीप गहराई किया गया है। अब नीचे सुरंग बनाकर राहुल तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस सबसे बड़े ऑपरेशन में हिस्सा बनने वालों को हर पल अलर्ट रहने कहा गया है। ऑपरेशन में किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं करने के सख्त निर्देश ।
बिलासपुर से मंगाई गई ड्रिलिंग मशीन पत्थर और चट्टान को काट कर सुरंग का रास्ता तैयार कर रही है। रेस्कयू दल भीषण गर्मी व धूप की परवाह न करते हुए अपने काम को अंजाम दे रहा।
कर्मचारियों को लगाकर मलबा भी बाहर निकाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पत्थर ही पत्थर है जो काम की गति को बहुत स्पीड से होने नही दे रहा।
रेस्कयू दल भी पूरी कोशिश कर रहा है।
मुख्यमंत्री कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग भूपेश बघेल ने कलेक्टर जांजगीर-चांपा से की बात राहुल को बचाने के ऑपरेशन की ली जानकारी
विशेषज्ञों के मुताबिक़ पथरीली चट्टान होने से साँप-बिच्छू मिलने का ख़तरा भी प्रशासन को एंटी-वेनम और सर्प विशेषज्ञ की व्यवस्था करने के निर्देश
बोर में जल-स्तर बढ़ने से पूरे गाँव के दूसरे बोर चला कर किया जा रहा है जल स्तर घटाने का प्रयास ड्रिलिंग मशीन द्वारा सुरंग वाले स्थान पर होल किया जा रहा है।
स्मोक फ़िल्टर भी लगाए गए है।अभी 6 से 7 फिट होरिजेंटल खुदाई की जा चुकी है। चट्टान को काटा गया है। आगे भी ड्रिल कर होल बनाया जा रहा है
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.

