सीएम भूपेश बघेल ने दिए बच्चे को सुरक्षित निकालने के निर्देश, मौके पर जिला व स्थानीय प्रशासन की टीम मौजूद, रेस्क्यू जारी,


****सीएम भूपेश बघेल ने दिए बच्चे को सुरक्षित निकालने के निर्देश, मौके पर जिला व स्थानीय प्रशासन की टीम मौजूद, रेस्क्यू जारी,देखें 70 फीट गड्ढे में फंसे बच्चे का वीडियो

जांजगीर/मालखरौदा । ग्राम पिहरिद में 11 वर्षीय मासूम राहुल साहू पिता राम कुमार लाला साहू अपने ही घर के बोरवेल में गिर गया । मौके पर स्थानीय प्रशासन मौजूद हैं । बीएमओ द्वारा ऑक्सीजन की तात्कालिक व्यवस्था की गई ट्यूबवेल के अंदर से बच्चे की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है । पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई है जिससे बच्चे को पूर्ण ऑक्सीजन मिल रहा है । घटना दोपहर 3:00 बजे की है जहां बच्चा खेलते खेलते अचानक अपने ही घर के पीछे फेल हुए बोरवेल की गड्ढे में जा गिरा। जिसके बाद हर वाले बच्चे को आवाज देने लगे तो बच्चे का कोई पता नहीं चला तभी उसके पिता रामकुमार लाला साहू सक्ती से घर वापस आया तो इधर उधर ढूंढा और घर के पीछे तरफ गया तो हल्के हल्के आवाज सुनाई दे रही थी और जाकर बोरवेल के पास देखा तो बच्चे की आवाज गड्ढे के अंदर से सुनाई दे रही थी । तब घर वालों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल फोन के माध्यम से सूचना दिए ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना स्थल पर उपस्थित आला अधिकारियों को बच्चे को सकुशल निकालने सख्त निर्देश दिए हैं ।

मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर, एसपी, एसडीएम रैना जमील
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शाम 4:00 बजे से स्थानीय मालखरौदा प्रशासन सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा जा रहा है । स्पेशल कैमरा द्वारा बच्चे को स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है । 70 फीट गड्ढे में बच्चा सुरक्षित है लेकिन जद्दोजहद के बीच बच्चे को निकाल पाना पूरे जिले की प्रशासन की टीम के बावजूद सफल हो पाता है या नहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पता चलेगा । बदरहाल अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ।
जांजगीर-चांपा
रिपोर्टर :- आनंद केवट

