कांग्रेस की जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, एवं बूथ प्रभारियों की मैराथन बैठक

उत्तम देवांगन की रिपोर्ट डोंगरगांव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष पदम कोठारी के आह्वान पर बीते मंगलवार को डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के तुमड़ीबोड, बाकल, तिलईरवार, कोकपुर, खुज्जी, सेक्टर में जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, एवं बूथ प्रभारियों की मैराथन बैठक लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित एजेंडा सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देशित किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का फायदा मिल सके ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी , महामंत्री पंकज बांधव , जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मदन साहू, टिकेश साहू, सूर्यकांत खिलाड़ी,सुयश नाहटा, विजय शर्मा, विपिन गोस्वामी, सोनू साहू, मुस्ताक खान, भुवाल साहू, चितेश साहू, गोवर्धन वर्मा, दयाराम साहू, राजेंद्र साहू, हेमसिंग साहू, खेलू साहू, बिनाधर वर्मा, केश्वरी वर्मा, विमल जैन, मुरली निषाद, सुंदर साहू, वसीम खान, ऐश्वर्य जघेल, राजाराम पंचारी, बिशंभर साहू, सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button