जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ने दिलाई निर्माण कार्यों की स्वीकृति

संजू महाजन की रिपोर्ट

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 के जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ने अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था , स्वच्छता व निर्माण कार्य हेतु 25 लाख 93 हजार ₹ की स्वीकृति दिलवाई है । इससे क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्राम लाभान्वित होंगे यह स्वीकृति 15 वा वित्त आयोग के मद से प्राप्त की गई है । इससे पूर्व भी जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा के द्वारा विभिन्न ग्रामों के लिए 65 लाख ₹ की स्वीकृति दिलवाई गई थी । जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ने अपने क्षेत्र के विकास और मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं सम सीबल पंप एवं पाइप लाइन विस्तार मुक्तिधाम से वार्ड नं. 1 से 2 तक ग्राम बिजनापुर 3 लाख ₹ , सम सीबल पंप पाइप लाइन विस्तार ग्राम जटकन्हार 1 लाख 50 हजार ₹ , वाटर कूलर मिडिल स्कूल ग्राम छिपा 45 हजार ₹ , वाटर कूलर प्राथमिक शाला ग्राम डोडकी 45 हजार ₹ , वाटर कूलर पंचायत ग्राम मोहरा 45 हजार ₹ , वाटर कूलर हाई स्कूल ग्राम मोहरा 45 ₹ , वाटर कूलर पंचायत ग्राम सलोनी 45 हजार ₹ , वाटर कूलर प्राथमिक शाला ग्राम छपारा 45 हजार ₹ , वाटर कूलर ग्राम पंचायत चैतु खपरी 45 हजार ₹ , वाटर कूलर महिला समृद्धि समूह ग्राम चैतू खपरी 45 हजार ₹ , मंच निर्माण (गौरा गौरी पास) बगदई पारा ग्राम अछोली 2 लाख ₹ , मंच निर्माण ग्राम छपारा 1 लाख 72 हजार ₹ , सोसायटी के सामने टीन शेड निर्माण ग्राम मोहरा 1 लाख ₹ , जिम सामग्री ग्राम ढारा 2 लाख ₹ , जिम सामग्री ग्राम जटकन्हार 2 लाख ₹ , महिला घाट निर्माण (गार्डन कार्य) ग्राम धुसेरा 2 लाख ₹ , बालाप्याण निर्माण (गार्डन कार्य) 3 लाख ₹ , नाली निर्माण लखन घर से राजेश घर तक ग्राम तेंदूभाठ 2 लाख ₹ की की स्वीकृति मिली है।

स्वीकृति कार्यों से क्षेत्र के दर्जनों ग्राम लाभान्वित होंगे क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इस स्वीकृति के लिए जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा का आभार प्रकट किया गया है

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button