अज्ञात अरोपी द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ की बालात्कार ।


देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट**
 संबंधित हुलिया के 220 लोगो से पुछताछ की गई ।
 अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी ।
थाना डोंगरगांव पुलिस – थाना डोंगरगांव के अपराध क्र0 240/2022 धारा 376.450,459 भादवि0 के पीड़िता ने बतायी की रात्रि खाना खाकर दरवाजा बंद कर सकरी लगाकर लाईट बंद कर खाट में सो गई रात्रि में लगभग 11-12 बजे अज्ञात आदमी घर का दरवाजा खटखटाया खोलने बोला तब पीड़िता सांकल नही खोली तो अज्ञात आदमी द्वारा लोहे के राड से संकल को तोड़कर दरवाजा खोलकर रात्रि में मेरे घर में घूस गया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती शरीरीक संबंध बनाया शरीरिक संबंध बनाने के दौरान पीड़िता ने आरोपी के गुप्तांग को दांत से कांट दिया तब आरोपी ने पीड़िता का हाथ को मरोड़ दिया दिया जिससे हाथ टूटना बतायी है एवं पीड़िता द्वारा आरोपी को नही पहचाना जिसकी हुलिया मोटा , सिर में बड़े बाल किनारे का बाल छोटा होना तथा बनियान एंव हाफ पेंट पहना बतायी है जिसकी रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पीड़िता को 108 वाहन के माध्यम से शास0 अस्प0 डोंगरगांव में भर्ती किया गया जहा प्राथमिक उपचार बाद मुलाहिजा नही होने से मुलाहिजा हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव म0आर0 के द्वारा कराया गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह राजनांदगांव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार मानपुर एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अर्जुन कुर्रे अं0चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम डोंगरगांव द्वारा ग्राम किरगी में कैम्प लगाकर पीड़िता के बताये हुलिया एंव वस्तुस्थिति के अनुसार संदिग्ध अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु गांव मे कुल 220 लोगो का बुलाकर कर हुलिया अनुरूप तस्दीक कर पुछताछ किया गया । साथ ही तकनीकी रूप से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है । अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर मामूर की गई है । आरोपी की पतासाजी जारी है ।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button