हादसे की सुचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे महेंद्र यादव


राजनांदगांव।देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट***
नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम इंदामरा में गुरुवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने मजदूरी करने जा रहे चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से ग्राम किरगी निवासी एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल है। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ग्राम किरगी के ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेंद्र यादव को दी। जानकारी मिलते ही श्री यादव पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि 4 मजदूरों में से मृतक सहित 3 युवक ग्राम किरगी के निवासी हैं। वहीं एक ग्राम बांकल का रहने वाला है। मृतक का नाम परमेश्वर निषाद है। वहीं संजय साहू,टूपेश पटेल और ग्राम बांकल निवासी मोहित खरे घायल हैं।
अस्पताल पहुंचे श्री यादव ने यहां मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। वहीं घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने सभी पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे में हो रहे लगातार हादसों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाई जाए।




