शासकीय महा विद्यालय डोंगरगांव में छात्र- छात्राओं को कैरियर सम्बन्धी गाईड लाईन दी गई


देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—- दिनांक 05.05.2022 शासकीय महा विद्यालय डोंगरगांव में छात्र- छात्राओं को कैरियर सम्बन्धी गाईड लाईन दी गई । लगभग 300-400 छात्र- छात्राए उपस्थित रहे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर थाना डोंगरगांव, निरी0 राजेश साहू, के नेतृत्व में आज दिनांक 05.05.2022 को सक्त भरोसा सक्त कार्यवाही की थीम पर डोंगरगांव शासकीय महा विद्यालय डोंगरगांव मे छात्र- छात्राओ को गांजा/ड्रग्स/सिलोशन/सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामो से सावधान किया गया साथ ही ऑनलाईन सायबर फ्रॉड से बचने के उपायों एवं यातायात नियमों के संबंध में बताया गया साथ ही भा0पु0से0 श्री मयंक गुर्जर ने छात्र छात्राओं को ,पी0एस0सी0 सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बंध में अपने व्याख्यान में महत्वपूर्ण जानकारी दी, अन्य विषयों पर चर्चा करते हुये उनके बेहतर भविष्य के लिए टिप्स भी दिए ,इस अवसर पर कई छात्र छात्राओं ने उनसे पढ़ाई एवम बेहतर कैरियर सम्बन्धी सवाल भी किये जिसका उन्होंने सहज एवम सटीक जवाब देकर समाधान किया।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




