संयुक्त संचालक दुर्ग के आदेश की अवहेलना राजनांदगांव जिले वि.ख.अधिकारी की लापरवाही से शिक्षक पदोन्नति से वंचित
डोंगरगाँव छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई राजनांदगांव ने आज संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग पी.के.पाण्डे से मुलाकात कर पदोन्नति के संबंध में चर्चा किया,,,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा जिला महासचिव संदीप साहू ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव गिरीश हिरवानी ब्लॉक सचिव डोंगरगांव किशन देशमुख ब्लाक पदाधिकारी महादेवाल्दे के द्वारा बताया गया कि संभागीय कार्यालय दुर्ग के आदेश क्रमांक 1215 दिनांक 29/1/ 2022 को दुर्ग संभाग में शिक्षक एल बी से पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति आदेश के तहत 693 शिक्षकों को पदोन्नति दिया गया, संभागिय कार्यालय के आदेश क्रमांक 265 दिनांक 21 /1/22 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम् से निर्देश के बिंदु क्रमांक 09 में शिक्षक पंचायत नगरी निकाय शिक्षक की स्थानांतरण के फलस्वरूप स्वैच्छिक स्थानांतरण से वरिष्ठता का निर्धारण कार्यभार ग्रहण दिनांक से किया जाने का उल्लेख है परंतु संभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जेडी के आदेश का पालन नहीं किया गया व जारी वरिष्ठता सूची में स्थानांतरण से आए शिक्षक एलबी का नाम शामिल कर लिया गया था जिससे पात्र शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई और वह पदोन्नति से वंचित हो गए बाद में संयुक्त संचालक के संज्ञान में आने के बाद आदेश क्रमांक 688 दिनांक 28/2/22 के तहत 36 शिक्षको की पदोन्नति आदेश निरस्त कर उनको मूल संस्था में वापस किया गया परंतु संयुक्त संचालक के आदेश की अवहेलना करते हुए राजनांदगांव जिले के विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा उनकी आदेश की अवहेलना करते हुए सेवा पुस्तिका का परीक्षण किए बिना उन्हें पदोन्नति स्थान पर कार्यभार ग्रहण कराया गया है, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने संयुक्त संचालक पीके पांडे से चर्चा के दौरान मांग किया कि निरस्त किए गए 36 शिक्षकों के स्थान पर वरिष्ठता सूची में नीचे के स्थान पर कार्यरत पात्र शिक्षक एलबी शिक्षको की अविलंब पदोन्नति प्रदान किया जाय,,,
गोपी वर्मा
जिलाध्यक्ष
छ.ग.टी.एसोसि.
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट******




