आसरा में पशुधन प्रबंधन पर कार्यशाला



राजनांदगांव. डॉक्टर राजीव देवरस उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम अंतर्गत अधीनस्थ गौठान ग्राम आसरा में पशुधन विकास विभाग डोंगरगांव द्वारा जागरूकता शिविर एवं वत्स रैली के साथ साथ पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य सुकमा कुंजाम एवं अध्यक्ष की आसंदी पर पूर्व सरपंच राजा राम पंचारी आसीन रहे । नरेन्द्र चंद्रवंशी अध्यक्ष गौठान समिति आसरा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई । मुख्य अतिथि सुकमा कुंजाम द्वारा ग्रामीणों को अपने उद्बोधन में कृत्रिम गर्भाधान कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने हेतु अपील करते हुए संकर नस्ल के वत्स की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से चर्चा किए एवं पशुओं को कट्टीपार ले जाने पर दुःख व्यक्त किए । कार्यक्रम में लाए गए वत्सो को जनपद सदस्य , पूर्व सरपंच, उपसंचालक एवम् अन्य अतिथि के हाथों से कृमि नाशक दवा पान कराएं तथा प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया । शिविर में पशुओं का टीकाकरण , सामान्य पशु रोग उपचार, झनकहा शल्य क्रिया किया गया । वर्ष भर हरा चारा उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया गया साथ ही हरा चारा हाइब्रिड नेपियर प्रदर्शन किया गया । गौठान से संबंधित महिला समूह को पैरा उपचार संबंधी प्रशिक्षण प्रदर्शनी सहित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के अनेक पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिए । इस शिविर में पशुधन विकास विभाग डोंगरगांव से डॉ. बी के देवांगन ने अपने प्रस्तावना उद्बोधन में पशुपालकों को नस्ल सुधार एवं कृत्रिम गर्भाधान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक कृत्रिम गर्भाधान कराने हेतु अपील किए। शिविर में डॉ. एम के देशलहरे , बी डी साहू सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी , इमला साहू पशु परिचारक के साथ-साथ कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता धर्मेश अठनागर ने अपना योगदान दिए साथ ही प्रशिक्षणरत डिप्लोमा स्टूडेंट आकाश देवांगन सुमन साहू हेमंत साहू राजेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के पंच लक्षण कंवर, ओमकार साहू तथा उन्नत पशुपालक झब्बू लाल साहू, भागवत साहू, बीरसिंह कंवर, साबित राम साहू , बैशाखू कंवर, अमरु साहू, गिरधर कुंजाम लता साहू एवम् उनके समूह के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




