खुज्जी क्षेत्र के सरपंचों ने किया मनरेगा कर्मचारियों एवं रोजगार सहायकों के हड़ताल का समर्थन

विदीत हो कि दिनाँक 04/04/2022 से मनरेगा कर्मचारियों एवं रोजगार सहायकों द्वारा अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।उनकी दो सुत्रीय मांगे है जो इस प्रकार हैं।1.. चुनावी जन घोषना पत्र को आत्मसात करते हुऐ समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाये।
2…नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक मनरेगा रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 का पालन करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागु हो।।।मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के कारण ग्रामिण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मनरेगा का काम पूरे राज्यों में ठप हो गया है,जिसके कारण ग्रामिणो को पलायन करने में विवश कर दिया है।और शासन के कानों में जूँ तक नही रेंग रही है।वो अपने चुनावों में व्यस्त है,ग्रामिणों की समस्या से कोई सरोकार नही है।और जिसके कारण ग्रामिणों मे आक्रोश का माहौल है। मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का सभी सरपंचों ने समर्थन देते हुए कहा है कि उनकी पूरी मांगे जायज है एवं उनकी सभी मांगे पूरी की जावें ताकी ग्रामिणों को रोजगार प्रदान किया जा सके।।।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——