भगवा के नाम पर घबराते हैं कांग्रेसी

कन्हैया मित्तल के भजन से कांग्रेसी हुए बैचेन

सरायपाली नगर से 6 किलोमीटर की दूरी पर अर्जुनडा पंचायत में एक भव्य श्याम बाबा के मंदिर का निर्माण किया गया है। श्याम बाबा के स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदू धर्म से जुड़े बड़े-बड़े भजन गायकार आए थे। जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। इसी बीच चंडीगढ़ पंजाब से कन्हैया मित्तल भजन सम्राट का भी कार्यक्रम किया गया था। जिन्होंने सोए हुए राम भक्तों को जगाने के लिए अपना भजन प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जैसे यूपी में योगी जी आए हैं, वैसे छत्तीसगढ़ में भगवा को लाना है। जिसमें भगवा प्रेमी झूम झूम कर, नाच नाच कर जयकारा लगा रहे थे। इस कार्यक्रम से कुछ कांग्रेसियों को इतनी तकलीफ हुई कि बर्दाश्त से बाहर होकर ऐसे धार्मिक कार्यक्रम के विरोध प्रकट करते हुए भगवा के खिलाफ एवं कन्हैया मित्तल का विरोध में अपनी कांग्रेसी भाषा से लोगों को भ्रमित कर है। अगर इन कांग्रेसियों को भगवा से इतना ही भय है तो किसी भी भगवा प्रेमियों के इस प्रकार के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए। क्योंकि आज का माहौल केवल चारों तरफ मोदी जी और योगी जी के साथ भगवा रंग लोगों पर चढ़ा हुआ है। जिस रंग को देखकर कांग्रेसी ऐसे भड़कते है, जैसे लाल कपड़ा को देखकर सांड भड़कता है। उसी प्रकार से यह कांग्रेसी भगवा के नाम पर भड़क रहे है और यह तो तय है कि जिस प्रकार से यूपी में भगवा लहरा रहा है, उसी प्रकार से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में भी भगवा रंग से छत्तीसगढ़ को रंगना तय है और कांग्रेस का सफाया ऐसे होगा जैसे गधे के सिर से सिंग गायब है। उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेस का सफाया होना तय है। और कुछ दिन की बात है जितना अति करना है वह कांग्रेस की सरकार कर सकती है, लोगों को झूठे मामले में फंसा सकती है, जेल भेज सकती है, जो चाहे कर सकती है। क्योंकि शासन उनकी है और मर्जी भी उनकी है। इस करके कांग्रेस अपने पुराने रीति रिवाज पर ही आज चल रही है। कांग्रेस को यदि किसी से भय है तो वह भगवा धारियों से ही भय है। वैसे भी कन्हैया मित्तल ने अपने धर्म का प्रचार किया है और आगे करते भी रहेंगे। इसी प्रकार से कन्हैया मित्तल कोई कालीचरण बाबा नहीं है, जिन्हें तुम गलत तरीके से जेल में रख सकते हो। आगे इस प्रकार के और भी कार्यक्रम होते रहेंगे यदि कांग्रेस की सरकार में दम हो तो, ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाकर देख ले कि इसका अंजाम क्या होता है? क्योंकि अब भगवा प्रेमी जाग चुके हैं और कांग्रेसी यहां से भाग चुके हैं। कांग्रेस की असलियत लोग जान चुके हैं, कि कांग्रेस की असलियत क्या है और कांग्रेसी इस देश में क्या चाहती है। अब तो कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस से नफरत करना चालू कर चुके हैं और भगवा के तले शरण ले रहे हैं। क्योंकि इन्हें भलीभांति मालूम है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। जिसका कोई भी भविष्य उज्जवल नहीं दिख रहा है, क्योंकि मोदी जी और योगी जी है तो सब मुमकिन है। लेकिन लोग कह रहे हैं, कि आज भी ऐसे लोग हैं जो हिंदू धर्म को मानते हुए भगवे का अपमान करते हैं। ऐसे लोगों को थोड़ी बहुत शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उनकी मुक्ति भी भगवानों के आस्था पर ही होगी। इस करके मैं ऐसे लोगों से निवेदन करता हूं कि कन्हैया मित्तल जैसे भगवा प्रेमी पर किसी भी प्रकार की उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि स्वयं क्या है और ऐसे भगवा विरोधियों को क्षेत्र की जनता आने वाले चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी। क्योंकि आज की स्थिति को देखते हुए ही भगवा के छांव में आकर अपने किए हुए कुकर्मो को मुक्ति दिलाई जा सकती है। हम तो चाहते हैं, कि कन्हैया मित्तल जी जैसे कलाकार बार-बार आकर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में अपने भजनों से छत्तीसगढ़ के भटके हुए भगवा प्रेमियों को भगवा की छांव में लाकर अपना कर्तव्य को निर्वाह करते चलें। हम कन्हैया मित्तल के बहुत-बहुत आभारी है, कि कम से कम श्याम बाबा के कार्यक्रम के बहाने सोए हुए भगवा धारियों को जगाकर अपना कर्तव्य कन्हैया मित्तल ने पूरा किया है। हम क्षेत्र के वासी कन्हैया मित्तल के बहुत-बहुत आभारी है और उन्हें धन्यवाद देते हुए निवेदन करते हैं कि पुनः इस नगर में पधा कर इस प्रकार के कार्यक्रम को और प्रस्तुत करके लोगों को जगाने का कार्य करते रहे।
सर्व हिन्दू संगठन

चिराग की चिंगारी
बजरंग लाल सेन

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button