विद्युत संविदा कर्मियों ने किया करनाथ, आंदोलन को मिला भीम आर्मी का साथ…
30 मार्च 2022 रायपुर

छ ग राज्य संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन आंदोलन के 21वें दिन धरना स्थल रायपुर में विद्युत संविदा कर्मी अपने द्विसूत्री मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वे लगातार पॉवर कम्पनी के कुनीति का विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के 21वें दिन विद्युत संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री जी एवं पॉवर कम्पनी प्रबंधन से करनाथ कर जमीन में लोट कर गुहार लगया की संविदा कर्मियों के वेदना को समझ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।
30 मार्च को संविदा विद्युत कर्मियों के मंच पर भीम आर्मी के साथ प्रदेशाध्यक्ष श्री राजकुमार जांगड़े जी पहुंचे उन्होंने विद्युत संविदा कर्मियों के मांगों को संवैधानिक बताते हुए आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने आगे कहा कि संविधान ने हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का अधिकार दिया है। हम साथ लड़ेंगे साथ जीतेंगे। ।।जय भीम।।
विद्युत संविदा कर्मियों के द्विसूत्री मांग…
- संविदा कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमित करें।
- विद्युत दुर्घटनाओं में शहीद संविदा कर्मियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।
पॉवर कम्पनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को 2 वर्ष में नियमित करने का रहा है परम्परा…
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को दो साल के संविदा/परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने पर नियमित करने का परम्परा रहा है। किन्तु राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण विद्युत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं हो रहा है। संविदा कर्मी 2 वर्ष में नियमित हो जाने के उम्मीद से अपने जान जोखिम में डाल कर काम करने के लिए इस विभाग में आ जाते हैं। किंतु आये दिन उनके साथ विद्युत दुर्घटनाएं हो जाते हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों के अंग भंग हो गए हैं और 25 से अधिक संविदा कर्मियों का निधन हो गया है। इसलिए विद्युत संविदा कर्मी अपने नियमितीकरण और अनुकम्पा नियुक्ति का मांग कर रहे हैं। जिस कारण संविदा कर्मी शासन तक अपनी बातों को पहुँचाना चाहते हैं। लेकिन शासन भी आंख कान मूंदे हुए है और इधर एक तरफ विद्युत संविदा कर्मियों के जान बारी बारी से जा रहा है।
शेख मुश्ताक की रिपोर्ट—–




