छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता नायक ने CM बघेल से की मुलाकात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में प्रथम छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ के निर्माता मनु नायक ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पहली बार फिल्म कहि देबे संदेश का निर्माण का हम सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने इसमें फिल्म के निर्माता मनु नायक के प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने इसमें फिल्म के निर्माता मनु नायक के लगन, उत्साह और योगदान की सराहना भी की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे संदेश’ का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। इस अवसर पर निर्माता नायक के साथ सलिल नायक तथा मनीष बघेल भी उपस्थित थे.





