दीवार लेखन में भाजपा की जगह कांग्रेस और भूपेश बघेल जिंदाबाद लिखा गया
खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है कई प्रकार के प्रचार साधनों के माध्यम से मतदाताओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है इसी तारतम्य में दीवार लेखन जिससे यह पता चलता है कि कौन से पार्टी से कौन सा प्रत्याशी अपने लिए वोट मांग रहा है दरअसल साले वारा नर्मदा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत मानपुर में दीवार लेखन किया गया है इसकी खास बात यह है कि इसमें कोमल जंघेल को भाजपा से वोट देने की अपील किया गया है लेकिन ऊपर के हेडिंग में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद भूपेश बघेल जिंदाबाद लिखा गया है उसमें लिखा जाना था भाजपा जिंदाबाद रमन सिंह जिंदाबाद लेकिन इसे क्या समझा जाए हालांकि यह लिखने वालों के द्वारा भूलवश लिखा गया है परंतु इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं अब तक 4 अंक यानी कि 4 जगहों पर इस तरह की लिखावट हो चुकी है ऐसे में ग्रामीण जन धोखे में रह सकते हैं हालांकि अभी इसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–




