अब जनता को शाला प्रवेश करना चाहिए। सक्षम युवा, नागरिक और महिलाओं का किया जायेगा सम्मान : विप्लव साहू

संजू महाजन की रिपोर्ट

खैरागढ- छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों हड़ताल का दौर चल रहा है। तो शिक्षा विभाग भी शामिल हैं। जिससे छात्रों और स्कूलों की पढ़ाई के साथ जनता की मानसिकता पर बुरा असर पड़ रहा है। सिविल सोसाइटी (नागरिक समाज) को आगे आकर स्कूलों में योगदान देना चाहिए। जो लोग, पढ़े लिखे युवा, नेता, नागरिक और जो महिलाएं खुद को जिम्मेदार और जागरूक समझते हैं, विद्या मंदिरों में जाएं, व्यवस्था देखें, तब उनकी जिम्मेदारी नजर आएगी और समाज के सही नागरिक साबित होंगे।

किया जाएगा सम्मान –

सभापति विप्लव साहू स्कूल गये, विद्यार्थियों को पढ़ाने की कोशिश किये। अब साथ वे स्वयं समाज के सकारात्मक सहयोगियों के साथ नागरिकों को पढ़ाई पर प्रेरित और मिसाल बनने के लिए अगस्त में एक आयोजन करेंगे। जिसमे स्कूलों में जाकर पढ़ाने वालों का सम्मान किया जाएगा और पुरस्कृत किया जाएगा। इस हेतु स्कूलों में जाकर पढ़ाते हुए अपने फोटोग्राफ्स, नाम, पता, मोबाइल नम्बर इस नम्बर 9424129580 पर व्हाट्सएप करेंगे।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button