आरू साहू की प्रस्तुतियों के बीच साहू समाज का वृहद् युवा सम्मेलन 27 को राजनांदगांव में

डोंगरगांव राजनांदगांव- ज्ञात हो कि जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वावधान में कर्मा जयंती के दो दिवसीय आयोजन के बीच 27 मार्च को युवा सम्मेलन का वृहद् स्तर पर आयोजन होना है , जिसमें छत्तीसगढ़ की कलाकार आरू साहू की रंगमय प्रस्तुति भी होगी ,एवं साथ मे छत्तीसगढ़ गायक कामेश बनपेला की भी प्रस्तुति होनी है।आयोजन दिनभर चलेगा जिसमें रंगमय प्रस्तुतियों के साथ युवाओं की बाइक रैली ,रोजगार मेला , स्वास्थ्य शिविर , रक्तदान का आयोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजन 27 मार्च को किए जाने हैं .
इस आयोजन के लिए युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डिकेश साहू ने युवा साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दे व विभिन्न कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा तथा अन्य साथियों को भी अपील करें क्योंकि रोजगार, स्वास्थ्य शिविर, स्वैच्छिक रकतदान जैसे आयोजन हर किसी के लिए लाभप्रद है व समाज की आवश्यकता है , अतः जिले के सभी सामाजिक युवा अपनी उपस्थिति जरूर दें .
इस आयोजन में अतिथियों के रूप में जिले के अलावा प्रदेस्तर के राजनीतिक व सामाजिक पदाधिकारियों की भी उपस्थिति होनी है . युवा सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा है अतः आयोजन प्रात : 9 बजे से शुरू होकर संध्या 5 बजे तक आयोजित होगी .
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




