टिंकू देवांगन बने अजीत जोगी युवा मोर्चा के राजनंदगांव ग्रामीण जिला अध्यक्ष


डोंगरगांव राजनंदगांव : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी जी, विधायक दल के नेता श्री धर्मजीत सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी व अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप साहू जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष श्री विष्णु लोधी जी व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य श्री नवीन अग्रवाल जी व अजीत जोगी युवा मोर्चा के लोकसभा अध्यक्ष श्री अमर गोस्वामी जी के मार्गदर्शन में श्री टिंकू देवांगन जी को राजनंदगांव ग्रामीण युवा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है श्री टिंकू देवांगन के नियुक्ति से पूरे राजनादगांव जिले में पार्टी मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव पूरे 90विधानसभा में हमारे प्रत्याशी भी चुनाव लड़ेंगी सक्रिय कार्यकर्ता और जोगी परिवार के निकट माने जाने जाते है नव नियुक्त जिला अध्यक्ष टिंकू देवांगन ने कहा कि मैं पूरे निष्ठा के साथ अपने पद और पार्टी की गरिमा बनाकर हर गरीब , दबे कुचले लोगो की मदद करूंगा और उनके अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ूंगा टिंकू देवांगन के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




