चेंबर की मांग होलसेल कॉरीडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने जगह का निरीक्षण किया

रायगढ़ – चेंबर ऑफ कामर्स प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के दिशा निर्देश पर चेंम्बर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ की टीम ने जिले में होलसेल कॉरिडोर निर्माण की मांग को लेकर रायगढ जिला प्रशासन से लगातार गुहार लगाती रही हैं। जिसे देखते हुए एसडीएम और नगर निगम आयुक्त ने कुछ जगह का निरीक्षण किया है। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेंम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य शासन से प्रत्येक जिले में होलसेल कॉरिडोर की मांग की थी जिसे शासन प्रशासन ने गंभीरता से पूर्वक लिया है जल्द से जल्द होलसेल कोरीडोर बने जिसे लेकर जगह का निरीक्षण किया गया है व्यापारियों के हित और शहर में ट्राफिक व्यवस्था को मजबुत करने के उद्देश्य से शासन प्रशासन भी पुरी तरह सक्रीय हो गया है। रायगढ़ चेंम्बर आँफ कार्मस के महासचिव मनीष उदासी ने कहा है कि रायपुर में डूमरतराई और बिलासपुर में व्यापार बिहार की तर्ज पर सभी जिलों में थोक बाजार की स्थापना की अनुमति के बाद रायगढ़ में भी थोक बाजार बनना है जिसे लेकर जिले के व्यापारी काफी सक्रीय और उत्साहित हैं व्यापार जगत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इस महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर चेंम्बर के द्वारा सभी ट्रेड के थोक व्यापारियों और संघ के साथ बैठक का दौर शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा। ताकि सभी ट्रेड के थोक व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से आवेदन भी कर सकें और सभी प्राप्त आवेदन के आधार पर अंतिम प्रोजेक्ट बनाकर जिलाधीश को जगह आबंटन हेतु प्रेषित किया जा सके। ज्ञात हो कि लगभग दो वर्ष पहले हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में हुए बदलाव के बाद नई टीम पुरी ऊर्जा के साथ व्यापारियों के हित में काम कर रही है। रायगढ़ में थोक बाजार के लिए काँरीडोर निर्माण की मांग बहुत दिनो से किया जा रहा था जिसपर अब प्रशासन भी काफी सक्रिय दिख रहा है इसी विषय को लेकर रायगढ़ एसडीम और नगर निगम आयुक्त सहित संबधित अधिकारी
ने थोक बाजार कारीडोर निर्माण हेतु शहर से लगभग पांच किलो मीटर दुर शहर से बाहर कुछ जगह का निरीक्षण किया गया है। चेंम्बर ने सभी ट्रेड संघ और थोक व्यापारी को जल्द से जल्द चेंम्बर के साथ बैठक करके आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। चेम्बर आफ कामर्स लगातार इस विषय पर अपनी टीम के साथ चर्चा कर रही है। ज्ञात हो कि शहर के भीतर जगह की कमी होने की वजह से अलग अलग गोदामो से काम करने में थोक व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सभी थोक व्यापारियों को उनके काम और जरूरत के आधार पर जगह मिलने से एक ही जगह में व्यापार करने में आसानी होगी। थोक बाजार की स्थापना के साथ साथ शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और शहर के अंदर रिटेल व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी थोक बाजार की स्थापना के बाद रिटेल व्यापारियों को थोक समान की खरीदी के लिए काफी आसानी होगी साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी थोक बाजार सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी सम्पन्न होगा। वैसे तो रायगढ़ शहर बहुत अधिक बड़ा भी नहीं है जिसके बाद भी यहां सुबह शाम ट्रैफिक जाम जैसी समस्या बनी रहती हैं। थोक व्यापार शहर के बाहर जाने के बाद रिटेल व्यापार को भी शहर के अंदर उचित स्थान हेतु पहल की जा सकेगी। साथ ही आम जनता को शहर की भिड़ से राहत मिलेगी। कहा जा रहा है शहर से थोक बाजार को अलग जितनी जल्दी किया जायेगा उतनी ही जल्दी लोगो को रोज की ट्राफिक जाम जैसी बड़ी परेसानी से भी राहत मिलेगी।

जिले में थोक व्यापार सभी ट्रेड में होता है

चेंबर के जिलाध्यक्ष गोपी सिंह ने पुनः बताया कि जिले में लगभग सभी ट्रेड में थोक व्यापार होता है जिसमें किराना, अनाज, हार्डवेयर, प्लास्टिक, एजेंसी वितरक, मेडिकल, मोबाइल, सीमेंट, बिल्डिंग मटेरियल, सायकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, फुटवेयर, पान मसाला, कपड़ा, फ्रूट, सब्जी, कृषि उपकरण, ऑटो पार्ट्स, गुड्स ट्रांसपोर्ट सहित अनेक ट्रेड को थोक बाजार में स्थापित किया जा सकता है।

Youtube

मिल्खा सिंह ज्ञानी

एडिटर-इंडिया007न्यूज मो.+91 98279 34086

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button