न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प – अभिषेक सिंह

12 वे दिन भी जारी है अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
डोंगरगांव
आज अनशनकारियों से मिलने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह अनशन स्थल पहुंचे । 28 फरवरी से प्रारंभ अनशन आज 12 वे दिन भी खुज्जी विधानसभा मे मृतक आदिवासी किसान सुरेश नेताम के परिवार को न्याय दिलाने खुज्जी विधानसभा में आदिवासी परिवार में से एक स्व. नेताम के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार 12 वे दिन भी जारी है। सभी वर्गो के लोग भूख हड़ताल पर बैठी मृतक की विधवा गैंद कवर के परिवार को समर्थन दे रहे है, जो अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अनसन पर बैठी रही। जिनको भाजपा पदाधिकारीयो का साथ लगातार प्राप्त हो रहा है।
खुज्जी विधानसभा के हृदय स्थल कुमर्दा बस स्टैंड में आयोजित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में खुज्जी विधानसभा के आदिवासी विरोधी कांग्रेस का चेहरा उजागर करने अनवरत समर्थन जारी है। खुज्जी विधानसभा के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को आज जिले के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि आदिवासी महिला के परिवार को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया । आदिवासी पर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा अत्याचार के विषयों, परिवार को न्याय दिलाने पूरी भाजपा आदिवासी परिवार के साथ है।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले कांग्रेसी की सरकार में एक आदिवासी महिला को अपना हक पाने के लिए सड़क में भूख हड़ताल करना पड़ा है यह दुर्भाग्य जनक है, लड़ाई को न्याय मिलने तक जारी रखने का संकल्प दोहराया । प्रशासन के गलती का खामियाजा सुरेश नेताम को अपनी मौत देकर चुकाना पड़ा है शासन प्रशासन को शर्म आनी चाहिए। महिला को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिये सरकार के नाकामी को जनता तक ले जाएंगे।
ना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ना ही क्षेत्रीय विधायक सुध ले रही है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आदिवासी के प्रति संवेदनशील नहीं है, आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है, मृतक के विधवा को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है । आदिवासी महिला व मृतक परिवार को न्याय दिलाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात की है।
जनपद उपाध्यक्ष एकांत चन्द्राकर ने सरकार को आदिवासी विरोधी बताया । उनकी आवाज दबाने सरकार हर संभव प्रयास करती है।
12 वे दिन के भूख हड़ताल में ये बैठे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 12 वे दिन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कैलाश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष गोपाल साहू, कंशु यादव,हिरदे देवांगन, स्वर्गीय सुरेश नेताम की पत्नी गैंद बाई नेताम व उनकी तीन मासूम बच्ची तनुजा नेताम( 13 वर्ष), सुधा नेताम ( 11 वर्ष), लोकिता नेताम (9 वर्ष ) रजवंतीनन यादव, महाबाई नेताम, द्वारा भूख हड़ताल में शामिल होकर आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया।
खुज्जी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित आदिवासी युवा किसान स्वर्गीय सुरेश नेताम की विधवा गैंदकुँवर नेताम व उनकी तीन छोटी बच्चियां को न्याय दिलाने इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मैं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किसान, मजदूर, महिलाएं स्वफूर्त शामिल रहे है। आज के अनशन को
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, महामंत्री दिनेश गांधी,केंद्रीय गोड़वाना महासभा के अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य ललिता चन्द्रवंशी,जागृति यदु, जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव,राजेश सिंगी, लक्की भाटिया, जनपद उपाध्यक्ष एकान्त चन्द्राकर, अनिरुद्ध चंद्राकर, बोधन साहू, घासी साहू,भेष बाई साहू, नूनकर्ण भुआर्य, सुंदर साहू, दीनदयाल साहू, डोमेन साहू, चोवा साहू, द्रौपती मंडावी, ठाकुर राम, नवीन साहू, योगेश गांधी, कपिल बघेल, गोपाल बघेल, अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, मजदूर स्वफूर्त आदिवासी युवा किसान स्वर्गीय सुरेश नेताम की विधवा गैंदकुँवर नेताम व उनकी तीन छोटी बच्चियां अपना समर्थन देने भूख हड़ताल स्थल यह आंदोलन अब लोगों के लिए जन आंदोलन बन गया है
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट—–




