चार राज्यों में जीत का जश्न मनाया भाजपाईयों ने


0 जमकर फोड़े पटाखे, निकाली रैली
डोंगरगांव। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश सहित मणिपुर, उत्तराखंड तथा गोवा में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत का जश्न यहां भी भाजपा, भाजयुमो तथा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया। इस दौरान नगर में जमकर पटाखे फोड़े गये, मिठाइयां बांटी गई और रैली निकालकर जश्न मनाया गया।
विभिन्न चरणों में पांच राज्यों में चुनाव के बाद आज चुनाव परिणाम की लोगों की बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सुबह से लोग अपने – अपने टीवी तथा अन्य संचार माध्यमों के माध्यम से चुनाव परिणाम को जानने के लिए उत्सुक थे। इसके बाद जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, चुनाव परिणाम की खुमारी भी चढ़ती गई और भाजपाईयों का उत्साह भी चरम पर पहुुंचने लगा। दोपहर 1 बजे तक देश के चार राज्यों में भाजपा के सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचने के बाद यहां जश् न शुरू हो गया।
भाजपाईयों ने पहले जीत पर जमकर पटाखे फोड़े, फिर नगर में धुमाल बाजे के साथ रैली निकाली और श्रीराम द्वार के पास लड्डू बांटे गये। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश गांधी, स्वरूपचंद जैन, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, रमेश सोनी, जिपं सदस्य जागृति चुन्नी यदु, नरपत सिंह राजपूत, निरेन्द्र साहू, अरूण जैन, रमेश सोनी, महेश गुप्ता, राजेश दवे, रामकुमार गुप्ता, सरिता ढीमर, अंजू त्रिपाठी, ममता उयके, दीप्ति ठाकुर, मनीष साहू, मनबोधी पटेल, संतोष यादव, कोमल साहू, नारायण साहू, रोहित गुप्ता, कुलेश्वर निषाद, प्रवेश ठाकुर, गिरिजशंकर उयके, प्राजंल श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण सेन, राजा जैन, राजिक बडग़ुजर, योगेश पटेल, मनोज हेमनानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट——
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.




